आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में रविवार को आरजीएवी संस्था ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बैंक के पदाधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। बैंक के एमडी गौरव बिलौटिया, सोमित जैन, राजू, सुबोध, देवांजना मौजूद रहे। अमिश शर्मा, विनोद सिंह ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...