आगरा, नवम्बर 5 -- Agra News: तीर्थ नगरी शूकरक्षेत्र धाम सोरों में गुरुवार को रमा एकादशी के अवसर पर पंचकोसीय परिक्रमा आयोजित हुई। श्रद्धालुओं ने हरपदी गंगा में स्नान, भगवान वराह का पूजन कर किया। इसके बाद परिक्रमा पथ पर आगे बढ़े। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियां ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में परिक्रमार्थी परिक्रमा के पथ पर आगे बढ़े। इस दौरान शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, विनोद दीक्षित, सचिन गुप्ता, राजकुमार गौड़, जितेंद्र कुमार हल्दिया, दीपक गुप्ता, पवन कुमार महेश्वरी, अजय राठी, गिरिजाशंकर पाठक, प्रदीप उपाध्याय,अभय भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, रमेश चंद्र टाइगर, रामू तिवारी, रामू उपाध्याय, लाखन सिंह, ईश्वरी प्रसाद, खूब सिंह, म...