आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गंगागढ़ गांव में नामजदों ने घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गंगागढ़ निवासी दिनेशचंद्र पुत्र कल्लू सिंह ने बताया है कि उसने अपने गांव के शोभाराम की बेटी का विवाह अपने दामाद के गांव कपेटा, थाना पिलुआ, एटा में कराया था। मधु और उसके पति रोहित के बीच आए दिन विवाद होता था। इसका आरोप दिनेशचंद्र पर लगाते हुए गत छह सितंबर की सुबह 11 बजे शोभाराम, उसकी पत्नी, अशोक, राजेश, राहुल और धर्मवीर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। उसे बचाने पहुंची पत्नी व बेटे को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी देख...