Agra News: युवा वकीलों की समस्या का समाधान करेगी भीम युवा एसोसिएशन
आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: दीवानी परिसर में भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन का गुरुवार को गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट सिकंदरा सहारा अध्यक्ष, देव कुमार गौतम महासचिव, अतुल कर्दम कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों को युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के अध्यक्ष नितिन वर्मा, आगरा लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव राजीव ठाकुर एवं पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एडवोकेट नितिन वर्मा ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन मुख्य भूमिका में सक्रिय रहेगी। साथ ही युवा अधिवक्ता समाज को नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में 100 से अधिक सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। नवीन कार्यकारिणी का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.