आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: थाना पिनाहट क्षेत्र से एक मोहल्ले से सिरफिरा आशिक युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसके नाबालिग भाई को चाकू की नोक पर उठाकर ले गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। यह घटना थाना पिनाहट से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई।

पीड़ित के पिता की शिकायत पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि कस्बे के पठान टूला निवासी मौसिम खां पुत्र दिलशाद खां रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके घर में घुस गया। वहां गाली-गलौज करने लगा। फिर 13 वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे अपने साथ ले गया है। पिता ने बताया कि आरोपित मौसिम सिरफिरा किस्म का है। वह उनकी बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। लगातार उसको परेशान करता है। ‌इस संबंध में करीब एक वर्ष पूर्व पंचायत भ...