Agra News: युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान
आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला रघी में गुरुवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गांव नगला रघी के निवासी विनीत पुत्र चंद्रपाल ने गुरुवार शाम करीब अपने घर में कमरे के कुंडे से लटकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। विनीत कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। दुर्घटना में चोट लगने से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। करीब छह माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। सिकंदरपुर वैश्य के कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि परिजन किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सराय थाने के निजामपुर में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.