आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: वर्क फ्रोम होम के जरिए मोटी कमाई और बोनस का लालच देकर साइबर ठगों ने सदर निवासी युवक को चुंगल में फंसा लिया । कई बार में सात लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए । जमा रकम और बोनस को निकालने के लिए अतिरिक्त सात लाख रुपये मांगे जाने लगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। बुंदू कटरा निवासी मुकुल निगम के मुताबिक 13 अप्रैल को अपर्णा तेजस्विनी नाम की महिला की महिला ने उनसे टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया । बातचीत के दौरान महिला ने ऑनलाइन काम के लिए ऑफर किया । वह मान गए। महिला ने एक वेबसाइट पर उनका अकाउंट बनाया । वर्क वॉलेट में 1010 रुपये जोड़े। इसके बाद काम शुरू करने के लिए आरोपिता ने 10 हजार रुपये पीड़ित से जमा करा लिए । अगले दिन 50 हजार र...