आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: रक्षाबंधन के अवसर पर आगरा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठा जागरूकता अभियान चलाया। महिला यातायात पुलिसकर्मियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनकी कलाई पर राखी बांधी और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। जनपदभर में चले अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और लेन अनुशासन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि जैसे भाई बहनों की सुरक्षा का वचन देते हैं, वैसे ही यातायात नियमों का पालन कर परिवार की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अल्का सिंह ने लोगों से अपील की कि त्योहार की खुशी तभी सार्थक है, जब हर व्यक्ति सुरक्षित घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Dumka News: राखी बांधकर छात्राओं ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश यह भी पढ...