आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरी और अन्य उपकरण चोरी करने के मामले में टेक्नीशियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। टावर मेंटीनेंस की जिम्मेदारी उठा रही कपंनी के प्रतिनिधि ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि डीजल की अधिक खपत दिखाने के लिए टावर में एक उपकरण भी लगाया गया था। हैक्स सिक्योरिटी सर्विसेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड मैनपुरी के शैलेंद्र सिंह ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी कपंनी मोबाइल टावरों के संचालन और रखरखाव का कार्य करती है। कंपनी में कार्यरत टेक्नीशियन कुलदीप कुमार पर पिछले लंबे समय से टावरों की देखभाल करने के दौरान जबरन डीजल की मांग और वसूली करता था। मांग पूरी न होने पर संबंधित टावर को बंद कर क्षेत्र की संचार सेवा बाधित कर देता था। इस सं...