आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: शमसाबाद रोड स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में प्राथमिक वर्ग का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 'मुस्कानपुर- मुस्कान का जादू' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, विशिष्ट अतिथि अपूर्वा सिंह जादौन, मनीषा सिंह और विद्यालय के चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा ने किया। बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नृत्य और नाटिका के माध्यम से मुस्कान, सकारात्मक सोच और खुशियों का संदेश दिया। प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गुरुकुल मां...