आगरा, अगस्त 20 -- Agra News: जिला पंचायत विभाग ने शमसाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरपुर को बड़ी सौगात दी है। यहां चिल्ड्रन पार्क के निर्माण का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्क का लोकार्पण किया। पार्क को ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया गया है। इस पार्क को प्रभु श्रीराम नंदन क्रीड़ा स्थल नाम दिया गया है। पार्क के निर्माण में 24.98 लाख का बजट खर्च हुआ है। पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल कराई गई है। महिला और पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पार्क में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया गया है। इस हॉल को खासतौर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैठक के लिए तैया...