आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब आठ बजे दो युवकों से हुई मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में शिवा दुबे पुत्र चुन्नी लाल दुबे निवासी मोहल्ला मुदिगिलान सोरों ने बताया है कि गत पांच अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह अपने साथी यश चौधरी के साथ वरकुला रोड पर जा रहा था, तभी रामसेवक, उसके बेटे रवींद्र व दो अन्य लोगों ने उन्हें बातचीत करने के लिए रोका। इसके बाद गाली गलौज व मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मोबाइल के बकाया पैसे मांगने पर मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...