आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: एत्मादुद्दौला क्षेत्र में रामबाग चौराहे स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के सेवादार से मारपीट कर पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। अवागढ़ एटा निवासी दुर्ग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दाऊजी इलेक्ट्रिक के मालिक मुकेश और उसके दो बेटों नंदू व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग सिंह के मुताबिक वह करीब आठ वर्षों से मंदिर में रहकर सेवा कर रहा है। आरोप है कि पांच सितंबर की रात करीब 7:40 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी छोटे लाल दुबे की मौजूदगी में मुकेश ने उसे दीपक उठाने के बहाने बुलाया। इसके बाद मंदिर से हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि मुकेश ने पैर मारकर उसे मंदिर के सामने नीचे गिरा दिया। इसके बाद नंदू और राहुल के साथ मिलकर उसे जमीन पर गिराकर पीटा और सिर भी जमीन पर पटक दिया। दुर्ग सिंह ने बताया कि ...