आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: पटियाली कस्बा के मुख्य चौराहे के समीप न्यू कॉलोनी में मायके में रह रही एक विवाहिता का शव गुरुवार की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह न्यू कॉलोनी में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त न्यू कॉलोनी निवासी मुस्कान पुत्री राजवीर शाक्य के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय मुस्कान की शादी गत नौ मई 2026 को सहावर के नगला चौबे निवासी राहुल शाक्य पुत्र महेशचंद्र के साथ हुईथी। शादी के करीब दो माह बाद जुलाई में राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद मुस्कान अपने मायके पटियाली आ गई थी।मुस्कान के पिता राजवीर शाक्य ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में रहती थी। पर...