आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त की सुबह 9 बजे राधे मोहन क्लब सिटी कॉन्वेंट स्कूल बल्केश्वर में किया जाएगा। सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर 10, अंडर 12, अंडर 18, 18 प्लस एवं 35 प्लस वर्ग के तैराक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बालक/ बालिका व पुरुष/ महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक की प्रतिस्पर्धाएं होगी। प्रतियोगिता में माथुर वैश्य समाज के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ियों को फार्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल तैराकी प्रतियोगिता 2 अगस्त को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...