आगरा, जुलाई 6 -- Agra News: थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुतकपुर में कूलर से कमरे में फैले करंट से दंपति की मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे अनाथ हो गए हैं। वह अब चाचा के साथ रह रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम है। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव कुतकपुर में शनिवार देर रात कूलर से कमरे में फैले करंट से 35 वर्षीय जगदीश और उनकी 32 वर्षीय पत्नी शशि की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: करंट लगने से युवक की मौत गांव में मातमबच्चों की स्थिति जगदीश की दो बेटियां मोना, सोना और दो बेटे हेमंत और शौर्य हैं। उनके ऊपर से माता-पिता का साया उठ गया है। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी मोना महज 12 साल की है। मोना ने बताया कि पिता छोटी परचून की दुकान चलाकर घर खर्च के अलावा सभी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे।गांव का माहौल...