Agra News: महिला बास्केटबॉल/ हैंडबाल टीम का ट्रायल 23 को
आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: 27 से 29 जुलाई तक प्रदेशीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता अयोध्या में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 23 जुलाई को सुबह 11 बजे और मंडलीय ट्रायल 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। इसमें वही महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती हैं जिनकी आयु 31 दिसंबर 2026 को 25 वर्ष से अधिक न हो। ट्रायल में भाग लेने की प्रविष्टि नि:शुल्क है। इच्छुक खिलाड़ी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे आधार कार्ड लेकर स्टेडियम पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.