आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: जिला कारागार की महिला बैरक में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने महिला बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला संरक्षण संबंधी कानूनों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बंदियों को यह भी बताया गया प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सचिव ने जेल का निरीक्षण कर महिला बंदियों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार, मेघा राजपूत आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जिला कारागार में बंदियों को बताए गए कानूनी अधिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...