Agra News: महिलाओं से मारपीट के मामले में मुकदमा
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र के नगला काइयां गांव में खेत पर नींव भरने के विरोध पर आरोपियों ने दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीडित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में देव सिंह पुत्र जोधाराम निवासी नगला काइया ने बताया है कि उसके खेत के बराबर गत तीन अक्तूबर को नींव लगाई जा रही थी। इसका विरोध उसकी पत्नी एवं भाभी को आरोपियों ने गाली गलौज और मारपीट की। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने बदन सिंह, राजेश, प्रमोद निवासीगण नगला काइयां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.