आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू व खेत पर काम करते समय तीन लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता देवी पत्नी धारा सिंह निवासी नगला चिंती कासगंज, सचिन पुत्र नन्नू सिंह निवासी नगला गंगी ढोलना, वर्षा पुत्री चंद्रपाल निवासी नौपती सहावर को उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए और परिजनों ने बताया कि सर्प के काटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी है। इसके बाद चिकित्सकों ने सभी को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...