आगरा, जुलाई 29 -- Agra News: समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में बुधवार को महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के लोगों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति परिश्रम, संगठन, स्वाभिमान और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी सामाजिक न्याय, समानता और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने प्रजापति समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में जसराना के विधायक सचिन यादव एवं शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महाराजा दक्ष के आदर्श आज भी समाज को देते हैं नई दिशा राहुल...