आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में एक मनचले ने छात्रा को परेशान कर दिया। दोस्ती का दबाव बनाने लगा। छात्रा के इनकार करने पर आरोपित भड़क गया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। आरोप है स्कूल का पूर्व सहपाठी देव वर्मा निवासी सेक्टर दस आवास विकास बेटी पर लगातार दोस्ती बना रहा था। कहता था कि मुझसे दोस्ती कर लो, मैं तुमको चाहता हूं। आए दिन पीछा करता था। छात्रा ने दोस्ती से साफ इनकार कर दिया। जिसके कारण आरोपित भड़क गया। गाली गलौज कर दी। जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा डर गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके आधार पर परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोप है इ...