Agra News: मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगी वाल्मीकि महा पंचायत
आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: वाल्मीकि महा पंचायत आगरा एवं शिक्षा ट्रस्ट कक्षा 1 से 8 तक के गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर एवं कम्यूटर क्लास संचालित करेगा। इसका संचालन तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि द्वारा किया जाएगा। एक अगस्त को सेंटर का शुभारंभ अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य उमेश कठेरिया और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह करेंगी। गौरव वाल्मीकि ने कहा कि यह अभियान महा पंचायत द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है। जिससे समाज में बदलाव आ सके। लोग झाड़ू छोड़कर कलम उठाना सीख लें। समाज का उत्थान कर सकें। इस अवसर पर साहिल चौहान, शिवम चौहान, सुमित चौहान वाल्मीकि, विवेक नरवार, राहुल चौहान, सोनू सिंह, सरवन नरवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.