Agra News: मगरमच्छ मारकर दफनाने के मामले में 13 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में गत तीन दिन पूर्व आबादी में घुसे मगरमच्छ को मारकर उसे खेत में दफना देने के मामले में वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में वन रक्षक व बीट प्रभारी नदरई रेंज आकाश कुमार ने बताया है कि गत सात अगस्त को सोशल नेटवर्किंग पर मगरमच्छ को मारे जाने की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कुछ लोग भाले व लोहे की सरिया से मगरमच्छ को मारते हुए दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो छह अगस्त की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की बताई गई। वह क्षेत्रीय वन अधिकारी कासगंज रेंज विवेक कुमार, अनुभाग अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.