Agra News: मकान की कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग पिता की मौत, बेटा गंभीर
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: थाना क्षेत्र के ढूंढरा गांव में बीती देर रात मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में बुजुर्ग पिता एवं पुत्र के दबने की जानकारी के बाद लोग एकत्रित हो गए और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक, राजस्व एवं पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की मध्य रात्रि बाद ढूंढरा गांव में मकान की छत गिरने और मलबे में दो लोगों के दबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ढूंढरा गांव निवासी अशर्फीलाल पुत्र नागरी प्रसाद सक्सैना श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.