आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में 24 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से होगा। यह जानकारी देते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि इस बैठक में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सदस्यों ने अनुरोध किया है कि वे प्रगति आख्या एवं बैठक से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा के लिए पूरी तैयारी के साथ आएं। पिछली बैठकों में लंबित रहे प्रकरणों पर अब तक की गई कार्रवाई की अनुपालन आख्या जल्द उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक 21 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...