Agra News: मंडलीय माध्यमिक हैंडबॉल में आगरा मंडल बना ओवरऑल विजेता
आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: मंडलीय माध्यमिक बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता जनपद फिरोजाबाद में हुई। अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में आगरा, मथुरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद जनपदों की बालक और बालिकाओं ने जीत दर्ज करने के लिए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में आगरा जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आगरा जनपद ने अंडर-19 आयुवर्ग व अंडर-14 आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में आगरा की टीम ने अंडर-19 व अंडर-17 आयुवर्ग में विजेता ट्राफी जीतकर मंडलीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों टीमों की शानदार उपलब्धि पर टीम मैनेजर विदुषी सिंह व अबधेश कुमार को संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर, जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.