आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: प्रशासन ने चिकोरी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें जनपद की चिकोरी प्रसंस्करण इकाइयों के संचालकों एवं निर्यातकों ने भाग लिया। एग्रीमेंट के आधार पर जिन किसानों को चिकोरी बीज उपलब्ध कराया गया है, उन्हीं किसानों से चिकोरी की खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसानों का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान तत्काल करने पर जोर दिया। भुगतान नहीं करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए।

बैठक के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु सीडीओ वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में बैठक में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, ज्य seniors कृषि विपणन अधिकारी प्रमोद कुमार सहित चिकोरी प्लांट संचालकों ने अपनी बात रखी। किसानों द्वारा पिछले वर्ष की चिकोरी का भुगतान न किए जाने की शिकायत भी रखी...