Agra News: भाभी से मारपीट के बाद छत पर चढ़ा, तीन घंटे ड्रामा
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: कमला नगर के मनोहरपुर निषाद चौक पर नशे ही हालत में युवक ने भाभी से मारपीट कर दी। इसके बाद तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक ड्रामा करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को समझाबुझा कर करीब तीन घंटे बाद नीचे उतारा। आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक तीन मंजिला इमारत पर चढ़ा हुआ है। बार-बार जान देने की बात कह रहा है। कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग के नीचे लोगों की भीड़ जुटी थी। पुलिस ने युवक से संवाद किया। नीचे आने को कहा, लेकिन वह नीचे आने से लगातार मना करता रहा। कहने लगा कि कोई ऊपर आया तो छलांग लगा देगा। चौकी इंचार्ज राकेश झा उसे लगातार समझाते रहे। करीब तीन घंटे के बाद आरोपित नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.