आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: लायंस क्लब आगरा सर्वोत्तम की ओर से कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के गवर्नर संजीव तोमर, बीडीजी प्रथम अजय भार्गव, क्लब अध्यक्ष सीए दिनेश गुप्ता, सचिव प्रदीप अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पं.मनीष शर्मा ने श्री राधा-कृष्ण एवं बांके बिहारी जी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, राधे-राधे जपो, चले आएंगे बिहारी.., मैं बांके की बांकी बन गई. आदि भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भजन संध्या का...