आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: सहावर क्षेत्र के फरौली गांव स्थित भगवान परशुराम पार्क में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को कासगंज ब्राह्मण समाज की पंजीकृत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर मामले पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग उठाई। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि फरौली गांव में विधायक निधि से बनाए गए परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार को सोशल नेटवर्क एक्स पर एक पोस्ट के बाद सहावर पुलिस द्वारा प्रतिमा हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से ब्राह्मण समाज में रोष है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाना चाहिए।बैठक में निर्णय ल...