Agra News: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर बाइक सवार की मौत
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: नेशनल हाईवे 19 स्थित भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार की शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वाहन बाइक को दूर तक घसीटकर ले गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर कोई चश्मदीद नहीं मिला। यह पता नहीं चल सका कि टक्कर किस वाहन ने मारी थी। मरने वाले की देर शाम पहचान हुई। परिजन आगरा आ रहे हैं। हादसे की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। घटना शाम करीब चार बजे की है। सिकंदरा की तरफ से दिल्ली नंबर की बाइक पर एक युवक आ रहा था। फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जाम लग गया। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कई घंटे की मशक्कत के बाद मरने वाले की पहचान औरेया निवासी 35 वर्षीय अमित के रूप में हुई। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अमित बाइक पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.