आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: आगामी 28 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास व कांवड यात्रा को लेकर रविवार को सोरों कोतवाली परिसर में बैठक हुई। बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से कांवड यात्रा को सकुशल संपंन कराने के लिए सुझाव मांगे और अधिनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सोरों कोतवाली परिसर में हुई बैठक में सीओ आंचल चौहान ने कहा कि श्रावण मास में कावंड़ियों की सुरक्षा, वाहनों के आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जाए, जाम आदि न लगे। इसके अलावा ऐसी अन्य कोई समस्या उत्पन्न न हो, जिससे कांवडियों को परेशानियों का सामना करना पड़े। एसडीएम व सोरों नगर पालिका परिषद की प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा को तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने सुझाव दिए, जिससे कांवड यात्रा को सुगम बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़...