Agra News: बृज शक्ति ने मनाया राष्ट्रीय वन महोत्सव, 51 पौधे रोपे
आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: बृज प्रांत की महिला संगठन बृज शक्ति के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय वन महोत्सव एवं प्रख्यात प्रकृति वैज्ञानिक जानकी अम्मल का स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंदारी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, बंबई वालों की बगीची में हुआ। इस अवसर पर संगठन की कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समन्वयक डॉ. प्रियंका वर्मा की प्रार्थना से हुई। अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष प्रदीप्ति पाठक ने मुख्य अतिथि डॉ. अमिता सरकार, विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग, आगरा कॉलेज का पटुका एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.