आगरा, अक्टूबर 13 -- Agra News: थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंगा किनारे नगला किशोरी के पास सोमवार देर रात एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बूढ़ी गंगा किनारे पाखड़ के पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक का शव लटके होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान अरबाज पुत्र नबी शेर निवासी काशीराम आवासीय कॉलोनी पटियाली के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतक के पिता नबी शेर ने बताया कि अरबाज दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता था। वह सोमवार सु...