Agra News: बीएसए ने परखी सीएम मॉडल स्कूल की गुणवत्ता, बच्चियों संग किया भोजन
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शुक्रवार को विकासखंड पिनाहट का दौरा कर 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। विद्यालय में शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद विकासखंड पिनाहट में आयोजित बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल होकर शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.