आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: जनपद में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विकास खंड एवं जनपद स्तरीय सदस्यों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बुधवार को विकास खंड स्तरीय सदस्यों द्वारा 20 तथा जनपद स्तरीय सदस्यों द्वारा 25 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जबकि मंगलवार को विकास खंड स्तरीय सदस्यों द्वारा 13 तथा जनपद स्तरीय सदस्यों द्वारा 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बीएसए विकास कुमार सिंह ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन विधिवत पाया गया। कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित एवं स्वीकृत अवकाश पर मिला। विद्यालयों में सत्र परीक्षाओं का आयोजन भी कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: स्कूलों में लापरवाही मिली तो तय होगी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री पोषण योजना के चलते विद्या...