Agra News: बिना स्वीकृत मानचित्र हो रहे दो निर्माण सील
आगरा, सितम्बर 18 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त अभियान के तहत शुक्रवार को हरीपर्वत-द्वितीय वार्ड के दयालबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे दो अनाधिकृत निर्माणों को सीलबंद कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक प्रेम सिंह बघेल जयराम बाग में बिना नक्शा पास कराए निर्माण करवा रहे थे। वहीं जयराम बाग ही मकान संख्या 23 प्रेम सिंह द्वारा बिना अनुमति अवैध निर्माण किया जा रहा था। दोनों को सील कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.