आगरा, अक्टूबर 31 -- Agra News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल के निकट छापामार कार्रवाई करके बिना पंजीकरण संचालित की जा रही पैथोलॉजी को सील कर दिया है। टीम के कार्रवाई के दौरान रोगियों के रक्त की जांच योग्य स्टॉफ के द्वारा नहीं की जा रही थी। टीम ने पैथोलॉजी सील करने के बाद संचालक को नोटिस जारी किया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के गैर पंजीकृत चिकित्सकों व हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने वाले नोडल अफसर डा. मदन कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के निकट बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी संचालित होने की शिकायत मिली थी। टीम ने वेल केयर पैथ पर छापामार कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक क्लिनिक सील पैथोलॉजी संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद टीम ने वेल केयर पैथ लैब को सील करके नोटिस जारी किया है।...