आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: बालूगंज स्थित बैनी सिंह वैदिक स्कूल से होकर गुजरने वाले क्षतिग्रस्त नाले का पुनर्निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब नाले को पूरी तरह पाटने के बजाय प्रीकास्ट स्लैब से ढंका जाएगा, ताकि भविष्य में उसकी सफाई और रखरखाव में किसी तरह की परेशानी न हो। नगर निगम अगले दो दिनों में प्रीकास्ट स्लैब लगाने का कार्य शुरू करेगा। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान बालूगंज का यह पुराना नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके किनारे बने कई मकान भरभराकर गिर गए थे। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास के अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा था। इसके बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया।

नाले का निर्माण तकनीक नाले का निर्माण आरसीसी तकनीक से कराया गया। बताया जा रहा है कि ...