आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के क्रीड़ास्थल पर 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैच जीतने के लिए हर खिलाड़ी में जीत का जज्बा नजर आया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्या डी डेनियल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद ने दान कुमारी इंटर कॉलेज को 30-25 के अंतर से हराया। अंडर-17 वर्ग में लक्ष्मी इंटर कॉलेज करारा अकोला ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज को 19-02 के अंतर से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में दान कुमारी इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा, जनता...