आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: जनपद में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व कीचड़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित गांव मामौं में जलभराव के साथ नालियों में गंदगी बजबजा रही है। हाईवे पर गांव मामौं पर हुए गहरे गड्ढे से वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। हाईवे निर्माणाधीन होने की वजह से कई स्थानों पर सड़क की किनारे गड्ढे हो गए हैं। सिढ़पुरा के गांव नगला कपैटा से पावलडेरा तक का कच्चा मार्ग कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गया है। गुरुवार की अल सुबह हुई बारिश के बाद शहर व कस्बों में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान दिखे। शहर में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नालियों की गंदगी बारिश के बाद सड़कों पर आने की वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। मथुरा-बरेली...