आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: जनपद में मानसून की बारिश दूसरे दिन भी जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया। मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद शुरू हुई कभी तेज तो कभी रिमझित बारिश सोमवार की दोपहर दो बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान शहर व कस्बों में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। सोमवार की अलसुबह जब लोग सोकर उठे तो उस समय बारिश हो रही थी। बारिश के कारण स्कूलों में छात्र उपस्थिति काफी कम रही। स्कूल के अवकाश के समय बारिश रहने की वजह से अभिभावक अपने संसाधनों से बच्चों को लेने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Hathras News: झमाझम बारिश से वातावरण हुआ सुहाना,विद्युत आपूर्ति ठप्प दिन में दोपहर बाद तक बारिश जारी रहने की वजह से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें देरी से ...