आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: गंगा की बाढ़ व बारिश ने नदी किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को नरौरा से गंगा में छोड़े गए पानी और बारिश के बाद पटियाली के दर्जनभर गांवों में जलभराव व ग्रामीण सड़कों पर गंदगी नजर आई। खेतों में बाढ़ व बारिश का पानी गांवों के चारों ओर भरा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मंगलवार को नरौरा से छोड़े जा रहे बाढ़ के पानी में कमी के बाद कछला ब्रिज पर भले ही नदी के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की कमी आई है। पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों व गंगा घाटों पर नदी में उफान बना हुआ है। यह भी पढ़ें- एक हजार बीघा जमीन गंगा में समाई, घरों पर चला रहे घन कछला घाट पर गंगा की बाढ़ का पानी किनारे के आस-पास पहुंच गया है। गंगा में उफान जारी रहने के कारण...