Agra News: बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव से राह गुजरना मुश्किल भरा
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: बिजनौर और नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में वृद्धि होने के बाद पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में चारों ओर जलभराव हो गया है। बाढ़ प्रभावित दर्जनभर गांवों में ग्रामीण स्टीमर से आवागमन करने को मजबूर हैं। पटियाली के इन बाढ़ प्रभावित गांवों में वायरल रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीाणों ने इन गांवों में स्वास्थ्य टीमें भेजकर रोगियों का उपचार व दवाएं वितरित कराने की मांग की है। सोमवार को पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांव राजेपुर कुर्रा के निवासी केपी सिंह ने बताया कि गंगा की बाढ़ का पानी नगला नरपत, नगला दुर्जन, नगला दीपी समेत दर्जन भर गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इन गांवों में हर रोज जलभराव लगातार बढ़ने से लोग स्टीमर से कस्बाई क्षेत्रों तक आवागमन कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.