आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बाइक टकराने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो गांवों के अलग-अलग वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना इंस्पेक्टर मय पुलिस बल के पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब सवा सात बजे जानकारी मिली कि मुबारकपुर माफी गांव व नगला अंडउआ के अलग-अलग वर्गों के लोग आपस में लड़ झगड़ रहे हैं। इसके बाद ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंडउआ नगला के मुनेश पुत्र चंद्रभान, उसका भाई संदीप एक बाइक पर थे, दूसरी पर लो...