Agra News: बांट माप विभाग ने चलाया विशेष अभियान
आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: बाजार में सही नाप तौल सुनिश्चित करने के लिए बांट एवं माप विभाग लगातार अभियान चला रहा है। विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण कर रहा है। विभाग द्वारा 10 दिन के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एलपीजी, धर्मकांटा, ज्वैलर्स, पैकेट संबंधित चीजों आदि की जांच की गई। जांच के दौरान एलपीजी के 11 मामले पकड़े गए जिसमें से छह मामले घटतौली व पांच हॉकर पर कांटा न होने के मिले। ज्वैलर्स के तीन, खाद्य बीज के चार, धर्मकांटा के चार और लोहे सरिया आदि के दो मामले पकड़े गए। नाप तौल व्यवस्था की निगरानी के लिए विभाग में तीन वरिष्ठ निरीक्षक व चार निरीक्षक तैनात हैं। टीम ने नियमित रुप से बाजारों का निरीक्षण कर सत्यापन प्रमाणपत्र, कांटों की शुद्धता व माप उपकरणों की जांच की। अभियान में जिला प्रभारी व वरिष्ठ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.