Agra News: बहू पर वृद्ध सास की हड्डी तोड़ने का आरोप
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में बहू पर वृद्ध सास के साथ मारपीट कर धक्का देने और उनकी कमर की हड्डी तोड़ने का आरोप लगा है। मामले में बेटे जतिन कालरा ने पत्नी शिवांगी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। जतिन के मुताबिक चार नवंबर को वह निजी काम से कानपुर जा रहे थे। रास्ते में मां ने फोन कर बताया कि शिवांगी ने उनके साथ मारपीट कर धक्का दे दिया, जिससे उनकी कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि पत्नी पहले भी उनकी मां का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.