आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की बहनों ने रविवार को सेंट्रल और जिला जेल पहुंच बंदियों ओर जेल अधिकारियों को राखी बांधी। बहनों ने बंदियों से संवाद करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व स्नेह सम्मान, सहयोग, शांति एवं सर्व का कल्याण करते रहने की प्रेरणा देता है। बहनों ने वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार, जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर सूरज कश्यप आदि अधिकारियों एवं बंदियों के राखी बांधी। वहीं बहनों ने जिला जेल में निरुद्ध्र 186 बंदियों के तिलक कर राखी बांध मिष्ठान खिलाया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि यह वह बंदी हैं जिनके परिजन इनसे मुलाकात करने नहीं आते। यह भी पढ़ें- Agra News: कैदियों की जांच, ब्रह्माकुमारियों ने बांधी राखी उन्होंने बहनों का विशेष आभार प्रकट किया गया। इस दौरान जेलर राजेश कुमार राय, देवदर्शन स...