आगरा, सितम्बर 12 -- Agra News: बरेली में 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं ऑफिसियल सबजूनियर फाइट, 14वीं सबजूनियर पूमसे एवं कैडेट व सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन ताजनगरी के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत, युगल एवं टीम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन आगरा को पंकज शर्मा की बदौलत तीन स्वर्ण पदक मिले। पंकज शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने पर संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ ने बधाई दी है। यह भी ...